आगरा, फरवरी 2 -- सहावर-अमांपुर मार्ग पर सोमवार की शाम बाइक सवार युवक नील गाय से टकरा गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम करीब चार बजे बनूपुरा गांव के समीप बाइक सवार युवक के नील गाय से टकराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नील गाय की टक्कर तेज होने की वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय राहुल पुत्र रोशन लाल, निवासी बाजनगर थाना सहावर के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल बाइक से एटा गया था, एटा से गांव लौटते समय नील गाय की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई है। युवक की मौत के बाद से पत्नी अंजली, चार वर्षीय पुत्र वैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.