लातेहार, मार्च 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पुटुवागढ़ में जंगली नील गायों ने किसान देवराज तिवारी की खेत मे लगी गेहूं फसल को नष्ट कर दिया है। इससे किसान को को नुकसान हुआ। किसान देवराज तिवारी ने बताया कि रविवार की रात चार - पांच नील गाय आई । इसके बाद करीब दो कट्ठा में लगी गेहूं फसल को खाने के साथ - साथ पैर से रौंद कर बर्बाद कर दिया। पहले से नील गायो की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वन विभाग से फसल सुरक्षा के लिए पटाखे मिले हैं। उसे फोड़ने के बाद नील गाय जंगल की ओर चले तो जाते हैं, लेकिन थोड़ी देर में फसल को खाने के लिए फिर पहुंच जाते हैं। नील गाय से फसल का हमेशा नुकसान हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.