नील गाय को बचाने के प्रयास में पेड से टकराई कार, वृद्ध की मौत
बागपत, जून 23 -- बागपत। गाजियाबाद से निरपुड़ा गांव लौट रहे परिवार की कार नीलगाय को बचाने के प्रयास में दाहा-बरनावा मार्ग पर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा व पुत्रवधू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। निरपुड़ा गांव निवासी ब्रजवीर(62 वर्ष) अपने बेटे आशु व पुत्रवधू निशा के साथ बेटे की ससुराल दादरी गाजियाबाद गया था। आशु ने बताया कि दादरी से घर आते समय बरनावा-दाहा मार्ग पर उनकी कार के सामने दोपहर करीब डेढ़ बजे नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाते समय कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में परिवार के तीनों सदस्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा, जहां ब्रजवीर की मौत हो गई। वहीं आशु और निशा का मेडिसिटी अस्पताल बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.