मधेपुरा, जनवरी 3 -- पुरैनी, संवाद सूत्र।प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान हैं। किसानों ने जनप्रतिनिधियों से नील गाय के आतंक से निजात दिलाने की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है। मुखिया कुंदन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ को आवेदन देकर कहा कि कुरसंडी पंचायत के बलिया गांव सपरदह, बालाटोल, बगवा दियारा, मधेली, बासुदेवपुर, करामा सहित अन्य गांव की खेत में लगे मक्के की फसल नीलगाय बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों एकड़ खेत में लगे मक्के की फसल के नुकसान होने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न होने की आशंका उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को नीलगाय के आतंक से निजात दिलाने की दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.