बिजनौर, मार्च 29 -- किरतपुर। गांव बुडगरा में नील गाय के अवशेष मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। नील गाय के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष व्यक्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्साधिरी डॉ कासिम को बुलाकर मृतक नील गाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक नीलगाय का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। रविवार की शांम गांव बुडगरा के पास जंगल में नील गाय के कटे हुए अवशेष मिलने से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। हिन्दू संगठन से जुड़े युवक भी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया और पशु चिकित्साधिकारी डॉ कासिम को बुलाकर नील गाय अवशेष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के ...