नील गाय की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
सहारनपुर, मार्च 31 -- नागल। सोमवार शाम भाटखेड़ी रोड पर बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से बाइक सवार दंपत्ति व दो बच्चे घायल हो गए। शेखपुरा निवासी कुलदीप अपनी पत्नी मीना व दो बच्चों के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर देवबन्द जा रहा था। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह भाटखेड़ी के निकट पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई जिससे टकराकर वह दूर जा गिरे तथा सभी घायल हो गए। खेत में कार्य कर रहे मजदूरों व राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.