चित्रकूट, फरवरी 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। नील गायों और बंदरों के झुंड से परेशान किसानों ने मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह राही की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद डीएम पुलकित गर्ग ने किसानों को बुलाकर उनकी समस्या को सुना और निस्तारण का भरोसा दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ ही आम जनमानस बंदरों एवं नील गायों से परेशान है। बंदर व नीलगाय के झुंड फसलों को बर्बाद कर रहे है। बुंदेलखंड दलहन व तिलहन का कटोरा माना जाता रहा है। लेकिन इन समस्याओं की वजह से तिलहन खत्म होता जा रहा है। खेतों में लहलहा रही चना, अरहर, गेहूं के साथ ही सब्जियों को बंदर और नीलगाय नष्ट कर रहे है। घरों में बच्चों और महिलाओं का भोजन करना मुश्किल हो गया है। बंदर घरों के भीतर से सामान उठा ले जाते है। ब...