नील गायों के झुंड से घायल बाइक सवार की मौत
सासाराम, जुलाई 25 -- करगहर। राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या 319 में मझौली गेट के समीप गत सप्ताह नील गायों के झुंड से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान शनिवार को ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बताया जाता है कि करगहर थाना क्षेत्र के अररुआं निवासी सत्यनारायण सेठ का 40 वर्षीय पुत्र राजू कुमार कोचस से बड़हरी जा रहे थे। बाइक लेकर जैसे ही एनएच 319 के मझौली गेट के समीप पहुंचे कि नील गायों के झुंड ने उन्हें रौंद दिया था। परिजनों ने बताया कि सिर में गंभीर चोटें आने के कारण आईसीयू में भर्ती थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.