नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज बुधवार को फैसला आना है। सभी की नजरें की केस के फैसले टिकीं हैं। नीले ड्रम केस में फैसला आने से पहले ही आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को डर सताने लगा है। जेल में मुस्कान पूजा-पाठ में अधिक समय दे रही है। वह सुंदरकांड का पाठ पढ़ रही है। वहीं, उसके प्रेमी साहिल ने जेल के अन्य बंदियों से बातचीत काफी कम कर दी है। वह ज्यादातर समय अलग रहने की कोशिश करता है। साहिल ने चुप्पी साध ली है। वहीं आज सुनवाई से पहले आरोपी साहिल और मुस्कान ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर फैसला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाए जाने की मांग की है। दोनों की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कचहरी में व्यक्तिगत रूप से पेश करने के बजाय चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ से ही ऑन...