हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी नीलेश नेगी ने भारतीय नौसेना में चयन के लिए आयोजित प्रक्रिया में रिकमेंडेशन हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा भी उत्तीर्ण की। उन्हें सीडीएस और भारतीय नौसेना, दोनों में चयन का अवसर मिला, लेकिन उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए एसएससी टेक्निकल एंट्री को चुना। पांच सितंबर को उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एक विदेशी कंपनी में पांच वर्षों तक नौकरी की। नीलेश नेगी की इस सफलता से उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...