नीलेश की पारी से वांडर्स एकादश पहुंचा फाइनल में
कानपुर, जून 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए लीग के सीनियर डिवीजन में सोमवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में वांडर्स एकादश ने दो विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। नीलेश की 75 रन की शानदार पारी की बदौलत वांडर्स एकादश ने इग्लेट को हराया।श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इग्लेट एकादश ने 32.1 ओवर में 150 रन बनाए। टीम की ओर से हसन रजा ने 48 रन, विशाल चौहान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में सूरज ने तीन, यश और हिमेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी वांडर्स ने 34.3 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज नीलेश ने 75 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.