नई दिल्ली, जुलाई 31 -- विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीमों की जर्सी का रंग नीले से बदलकर केसरिया कर दिया गया है। इससे पूर्व कप्तान परगट सिंह खुश नहीं हैं। उन्होंने सवाल दागा कि देश में हर चीज की 'भगवा ब्रांडिंग' क्यो हो रही है। इसके अलावा धनराज पिल्लै का कहना है कि राष्ट्रीय टीम की पहचान नीली जर्सी रही है, यह कोई आईपीएल या फ्रेंचाइजी हॉकी नहीं है। इतना ही नहीं, भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से भगवा किए जाने को लेकर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और हॉकी का उत्थान करने वालों में शामिल रहे नवीन पटनायक ने कहा है कि वह इससे दुखी और आहत हैं। हालांकि, हॉकी इंडिया का इस पर कुछ और तर्क है। हॉकी इंडिया ने कहा है कि जर्सी का रंग पहली बार नहीं बदला है। इसके अलावा जर्सी को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना भी बताया है। मीडिया और सोशल मीडिया पर जर्सी...