हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने शनिवार को नीलियम कॉलोनी में 'जन-जन का विश्वास अभियान' के तहत जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया। मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्र में एक फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। मौके पर विकास ने पर्यावरण अधिकारी से मोबाइल पर वार्ता कर फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा। स्थानीय नागरिकों सड़क निर्माण में तेजी लाने का अनुरोध किया। जिस पर भगत ने मौके पर यूयूएसडीए के अधिकारियों को बुलाकर कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। मौके पर पार्षद हरेंद्र सिंह बिष्ट, खजान गयाल, गणेश दत्त जोशी, भावना गुप्ता, गोविंद सिंह कोरंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.