मेरठ, अक्टूबर 17 -- चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद अब इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में भी सख्त सजा की मांग तेज हो गई है। राजा हत्याकांड की पैरवी कर रहे इंदौर के कुछ वकीलों ने मेरठ में नीला ड्रम मामले के अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी केके चौबे से संपर्क कर कानूनी सलाह मांगी है। इस घटनाक्रम के बीच राजा की मां उमा रघुवंशी की न्याय की गुहार भी चर्चा में है। उन्होंने वीडियो जारी कर अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय दिलाने की अपील की थी। डीजीसी केके चौबे ने बताया कि मुस्कान-साहिल को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद देशभर से उन्हें बधाई के फोन आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की मां ने आरोपियों के लिए मांगी मौत की सजा इसी क्रम में इंदौर के कुछ वकीलों ने भी उनसे संपर्क किया। ये वकील राजा रघु...