नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Meerut blue drum murder case: मेरठ का चर्चित नीला ड्रम केस मामले में कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सजा-ए-मौत दी है। पेशी के दौरान जिला जज ने दोनों आरोपियों से बातचीत की और सजा को लेकर उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दोषी ठहराए जाने के बाद से ही दोनों चुप रहने लगे थे। बुधवार को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुस्कान और साहिल को अदालत के सामने पेश किया गया। जिला जज ने साहिल से पूछा कि क्या उसने पहले भी कोई अपराध किया है? इस पर साहिल ने इनकार कर दिया। अदालत ने जब सजा को लेकर उसका पक्ष जानना चाहा, तो उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने दोनों को मौत की सजा सुनाई।बेटी का हवाला देकर नरमी बरतने की अपील जिला जज की अदालत में सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। दोनों पक...