नीला ड्रम केस : 21 गवाह से बचाव पक्ष के सवाल-जवाब पूरे, जल्द होगा फैसला
मेरठ, जुलाई 28 -- सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में बचाव पक्ष द्वारा 21 गवाहों से पूछताछ और गवाही पर सवाल पूरे हो चुके हैं। बचे हुए एक गवाह से पूछताछ मंगलवार को होगी। इसके बाद अभियोजन को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस मामले में अगस्त माह में ही कोर्ट फैसला सुना सकती है। सौरभ राजपूत हत्याकांड में सोमवार को बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने अभियोजन और वादी पक्ष के 21 गवाहों के बयानों पर सवाल-जबाव पूरे कर लिए। इस केस में कुल मिलाकर 22 गवाह अभियोजन ने कोर्ट के सामने पेश किए थे। अब एक बाकी गवाह से मंगलवार को जिरह होगी। दूसरी ओर, तमाम सवाल जवाब पूरी होने के बाद अभियोजन के वकील अपना पक्ष रखेंगे। फिर केस की पूरी डायरी जिला जज के पास रहेगी। जिला जज पूरे मुकदमे पर अध्ययन करने और गवाही को ध्यान में रखने के बाद फैसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.