मेरठ, जुलाई 3 -- मेरठ। नीला ड्रम केस यानी सौरभ राजपूत हत्याकांड में गुरुवार को बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन ने बहस की। इस दौरान उन्होंने हत्या की एफआईआर को चैलेंज किया और बताया कि एफआईआर गलत की गई है। बताया कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी नहीं की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास नहीं हैं। ऐसे में केवल बयानों के आधार पर ही साहिल और मुस्कान को हत्यारोपी दिखाया जा रहा है। ब्रह्मपुरी निवासी मर्चेन्ट नेवी के अफसर सौरभ राजपूत की घर के अंदर ही पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 की रात को हत्या कर दी थी। आरोपियों ने खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश किया और सीने में चाकू घोंप दिया था। इसके बाद लाश को बाथरूम में ले जाकर सिर को धड़ से काटकर अलग कर दिया। दोनों हाथ की कलाई भी काट ली गई थी...