मेरठ, जुलाई 8 -- मेरठ का नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड आखिरी बहस में चल रहा है। मंगलवार को कोर्ट में बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने अपनी दलील पेश की। इस मामले में उन्होंने दोनों आरोपियों को निर्दोष बताया और हत्या किसी ओर के द्वारा कारित करना बताया। साथ ही ये भी बताया गया कि हत्या करते किसी ने नहीं देखा है। इसकी बहस पूरी होने के बाद वादी पक्ष के अधिवक्ता को बहस के लिए बुलाया जाएगा। मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में तीन मार्च 2025 को मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या कर शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में सीमेंट से जमा दिया था। इसके बाद दोनों साहिल और मुस्कान हिमाचल फरार हो गए थे। 18 मार्च को दोनों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद से दोनों लगातार जेल में हैं। मुकदमे क...