नीला ड्रम केस: थाने की जीडी और कंट्रोल रूम प्रभारी कोर्ट में तलब
मेरठ, मई 1 -- सौरभ हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में कोर्ट ने थाने की जीडी, थाने के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग और कंट्रोल रूम प्रभारी को कोर्ट में तलब किया है। इस संबंध में बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन की ओर से कोर्ट में याचिका दी गई थी। इसी आधार पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है। हालांकि कोर्ट ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शरीर पर मिले जख्मों पर एक्सपर्ट कमेंट के लिए बैलेस्टिक एक्सपर्ट को बुलाने की मांग खारिज कर दी है। अब इस मामले में पांच मई की तारीख निर्धारित की गई है। ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत की तीन मार्च 2025 की रात पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। सौरभ की लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। 18 मार्च को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में जिला जज कोर्ट में सुनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.