नीला ड्रम कांड : फांसी के खौफ से बेचैन मुस्कान-साहिल, जेल में काउंसलिंग की तैयारी
मेरठ, अक्टूबर 2 -- हत्या के बाद नीले ड्रम में पति सौरभ राजपूत के शव के टुकड़े छिपाने के चर्चित हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की बेचैनी बढ़ गई है। अदालत के फैसले के बाद दोनों अपनी सजा को लेकर परेशान हैं। जेल में उनके व्यवहार और खानपान में आए बदलाव को देखते हुए प्रशासन उनकी काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रहा है। मुस्कान को अपनी मासूम बेटी के भविष्य की चिंता सता रही है, तो दोनों जेल स्टाफ से बार-बार अपनी कानूनी लड़ाई और आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अब तक पेशियों के दौरान सामान्य नजर आने वाले साहिल की आंखों में भी पहली बार आंसू दिखाई दिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान और साहिल अपने बैरक में पहुंचे तो काफी परेशान थे। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.