मेरठ, मार्च 20 -- मेरठ के सौरभ हत्याकांड में गुरुवार को कोर्ट में शिमला के होटल मैनेजर देवेंद्र सिंह की गवाही हुई। देवेंद्र सिंह ने कोर्ट को बताया कि मुस्कान और साहिल उनके ही होटल में शिमला में आकर रुके थे। बताया कि पुलिस जांच के दौरान होटल रजिस्टर में साहिल और मुस्कान की एंट्री दिखाई गई थी और कॉपी भी उपलब्ध कराई थी ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत ब्रिटेन में एक बेकरी में काम करते थे। फरवरी 2025 को सौरभ राजपूत पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देश वापस आए थे। इसी दौरान पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर 3 मार्च 2025 की रात घर के अंदर ही सौरभ की हत्या कर दी। कत्ल करने के बाद लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। 4 मार्च की शाम को साहिल-मुस्कान ने कैब की और हिमाचल घूमने चले गए थे। 17 मार्च को दोनों वापस आए और 18 ...