नीलाम हुए 141 कोल ब्लॉकों में 123 निजी कंपनियों को मिले
धनबाद, अगस्त 3 -- कोयला सेक्टर धीरे-धीरे निजी हाथों में जा रहा है। कॉमर्शियल कोयला खदानों की नीलामी में निजी कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ी है। कोयला मंत्रालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार जून 2020 से 14 चरणों में 141 कोयला खदानों की व्यावसायिक नीलामी की गई है, जिनकी संयुक्त अधिकतम रेटेड क्षमता 366.35 मिलियन टन प्रति वर्ष है। औसत राजस्व हिस्सा 24.17 प्रतिशत है, जो न्यूनतम 4 प्रतिशत से छह गुना अधिक है। इनमें से 123 खदानें निजी कंपनियों को मिली हैं और सफल बोलीदाताओं में से 44 ऐसी कंपनियां थीं, जिन्होंने पहले कभी कोयला खनन नहीं किया था। कैप्टिव और व्यावसायिक ब्लॉकों ने मिलकर वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 210.46 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया, जो पहली बार 200 मिलियन टन के आंकड़े को पार कर गया। एक दशक पहले यह आंकड़ा 28.83 मिलियन टन था, जो इस अवधि में लगभग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.