जहानाबाद, मार्च 29 -- रतनी । शकूराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर नीलाम वारंटी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मछारा गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी राजू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि हसनपुरा गांव से आरा मशीन संचालक रविंद्र कुमार को नीलाम वारंट के मामले में गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...