बगहा, जुलाई 30 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि । आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त ने लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के साथ-साथ राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। समीक्षा के क्रम में आयुक्त ने कहा कि लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए मिशन मोड में कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नीलाम पत्र वाद के लंबित मामलों का करें त्वरित निष्पादन उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुन...