नीलाम पत्र वाद के 19 मामलों की हुई सुनवाई
बक्सर, जून 5 -- बक्सर। नीलाम पत्र वाद की सुनवाई शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में हुई। अध्यक्षता डीडीसी निहारिका छवि ने की। इसमें कुल 19 मामले सामने आये। जिसमें 16 नीलाम पत्र में अधियाची विभाग जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बक्सर थे। 3 मामला में अधियाची विभाग कार्यपालक अभियंता, विद्युत, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बक्सर सुनवाई में उपस्थित थे। डीडीसी से सभी मामले में प्रतियुत्तर दाखिल करने हेतु समय की मांग की गई। अधियाची विभाग कार्यपालक अभियंता, विद्युत सुनवाई में अनुपस्थित थे। निदेशित किया गया कि अगली सुनवाई में कार्यपालक अभियंता, विद्युत को उपस्थित रहने के लिए नोटिस निर्गत किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.