रांची, मार्च 28 -- रांची। वरीय संवाददाता खरवार भोगता समाज विकास संघ केंद्रीय समिति के तत्वावधान में शनिवार को मोरहाबादी स्थित नीलांबर-पीतांबर पार्क में अमर शहीद वीर नीलांबर-पीतांबर शाही भोगता खरवार का शहादत दिवस मनाया गया। पार्क स्थित आर्चरी मैदान में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा विशिष्ट अतिथि मेयर रोशनी खलखो आदि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित वक्ताओं ने नीलांबर-पीतांबर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हमें नीलांबर-पीतांबर के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभी अतिथियों को नीलांबर-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.