नीलामी से बैंकिंग प्रणाली में 1.41 लाख करोड़ डाले
नई दिल्ली, जून 23 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सात-दिवसीय परिवर्तनीय दर रेपो (वीआरआर) नीलामी के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में मंगलवार को 1,41,171 करोड़ रुपये डाले। यह धनराशि 5.26 प्रतिशत की 'कट-ऑफ' और भारित औसत पर डाली गई। यह कदम ऐसे समय उठाया गया, जब बैंकिंग प्रणाली में नकदी 21 जून के 30,685.11 करोड़ रुपये के अधिशेष से घटकर 22 जून को 19,971.89 करोड़ रुपये के घाटे में चली गई। वीआरआर नीलामी आरबीआई का एक माध्यम है, जिसके जरिये वह बैंकिंग प्रणाली में नकदी की अस्थायी कमी या अधिकता को संतुलित करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नकदी में यह कमी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) भुगतान के कारण बैंकिंग प्रणाली से धन की निकासी के चलते आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.