नोएडा, सितम्बर 8 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएक्स के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे सात सितंबर को जारी हो गए। नीलामी में 37 नंबरों की बोली लगी है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकते हैं। नीलामी में एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ समेत अन्य नंबरों की बोली लगी है। बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद नंबरों की बोली लगेगी। वहीं, सामान्य पसंदीदा नंबर भी गाड़ी मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। यह नंबर भी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ह...