नोएडा, अगस्त 17 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफडब्ल्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे सोमवार को जारी हो गए। नीलामी में 35 नंबरों की बोली लगी। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकते हैं। जिन नंबरों की बोली लगी है, उनमें एक, दो, चार, पांच, सात, आठ, नौ, 27, 30, 55, 77, 99 समेत अन्य नंबर शामिल हैं। परिवहन विभाग के अनुसार बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों के लिए एक बार फिर से नीलामी की प्रक्रिया होगी। इसके तहत मंगलवार से बोली में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण चार दिन तक होंगे। इसके बाद अगले तीन दिन तक नंबरों की बोली लगेगी और तीसरे दिन नतीजे जारी होंगे। इसके बाद, जितने नंबर बचेंगे, उन्हें पहले आओ, पहले...