मधेपुरा, जून 2 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलामी में प्राप्त वाहन को जबरदस्ती ले जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बाबत पीड़ित सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज निवासी संजीव कुमार यादव ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि निलामी हुई गाड़ी का खरीद- बिक्री का काम करता है। इसी क्रम में मधेपुरा मद्य निषेध कार्यालय से नीलामी के बाद बोलेरो पीकअप गाड़ी जिसका बीआर 01 जीएल 4508 का चालान जमा कर बोली लगा कर कुल चार लाख चौंसठ हजार दो सौ रुपए का भुगतान संबंधित ऑफिस को जमा कर दिया गया। जिसके बाद मोबाइल 8873760160 से फोन कर साहूगढ़ दीवानी टोला निवासी अजीत कुमार मेरे घर आया और बोला कि जिस पिकअप का आप बोली लगाये हैं वह पिकअप आप मत लिजीए नही तो रंगदारी देना पड़ेगा। जिसके बाद उक्त बोलेरो रिलीज करवाकर दिनेश य...