बरेली, मार्च 7 -- बीडीए को शुक्रवार को आयोजित व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी में बड़ी सफलता मिली। प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित नीलामी कैंप में रामगंगा नगर आवासीय योजना और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों के व्यवसायिक भूखंडों का आवंटन किया गया। नीलामी से प्राधिकरण को लगभग 138 करोड़ रुपये की आय हुई। शुक्रवार को आयोजित इस नीलामी कैंप में विभिन्न श्रेणी और क्षेत्रफल के रिक्त व्यवसायिक भूखंडों के लिए बोली लगाई गई। बड़ी संख्या में निवेशकों और आवंटियों ने भाग लिया, जिससे कई भूखंडों के लिए प्रतिस्पर्धी बोली लगी और प्राधिकरण को अपेक्षा से बेहतर राजस्व हुआ। नीलामी प्रक्रिया के दौरान सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.