लखीमपुरखीरी, मई 9 -- गेहूं खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह अचानक कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंच गए। डीएम सीधे गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसानों से आमने-सामने बात करने लगे। उनके साथ डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय भी मौजूद रहे। सबसे पहले डीएम खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे, जहां मितौली तहसील के ग्राम देतेलीकला निवासी किसान अवतार सिंह और अमरजीत सिंह का गेहूं तौला जा रहा था। डीएम ने किसानों से सीधा सवाल किया- कोई दिक्कत तो नहीं हो रही? किसानों ने साफ कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिना परेशानी खरीद हो रही है। किसानों के लिए रखे पानी और गुड़ की व्यवस्था भी डीएम ने देखी। इसके बाद डीएम सहकारिता विभाग के क्रय केंद्र पहुंचे, जहां सिवकहा निवासी हरमन अपने पिता बलदेव सिंह की उपज बेचने आए थे। डीएम ने खरीद संबंधी अ...