पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। नीलामी के पांच महीने बाद पुराने तहसील भवन को ध्वस्त नहीं किया गया। उसके गिरने की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने भवन को ध्वस्त कराने की मांग की है। तहसील का पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका है। अधिवक्ताओं की मांग पर बीते 28 अगस्त को भवन की नीलामी की गई थी। भवन नीलामी की 21 लाख की अंतिम बोली ठेकेदार आशिक के नाम पर छूटी थी। ठेकेदार ने नीलामी की पांच लाख पच्चीस हजार जमानत राशि भी जमा कर दी है। पांच महीने बीतने के बाद भी नीलाम हो चुके जर्जर भवन को ध्वस्त नहीं कराया गया। इस भवन के चारों ओर अधिवक्ताओं के चैबंर हैं। जबकि इस भवन को ध्वस्त कराने का डीएम की ओर से 10 अक्टूबर को अनुमोदन भी हो चुका है। इसके बावजूद मनमानी के चलते भवन को ध्वस्त नहीं कराया जा रहा है। तहसील प्रशासन की ...