नीलामी के नतीजे रविवार को जारी होंगे
नोएडा, मई 15 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफआर के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे रविवार को जारी होंगे। वाहन मालिक शाम छह बजे नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे जारी होंगे। इसके बाद बचे नंबरों की नीलामी के लिए फिर से पंजीकरण होंगे और बोली लगेगी। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। यह भी पढ़ें- चार दिन पंजीकरण के बाद आज से नंबरों की बोली शुरू होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.