सुल्तानपुर, मार्च 23 -- जयसिंहपुर,संवाददाता जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सेवतरी गांव के खातेदारों ने तालाब के भीटे की आड़ में नीलामी कर उनकी जमीन पर लगे बेशकीमती पेड़ों की कटान कर बेचे जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नीलामी प्रक्रिया रोकने और पेड़ों की कटान तत्काल बंद कराने की मांग की गई है।भानु प्रताप सिंह,अशोक वर्मा, देवेंद्र सिंह का आरोप है कि गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के बीच तालाब क्षेत्र के पेड़ों की नीलामी के नाम पर उनकी निजी जमीन पर लगे पेड़ों को भी ठेकेदार के माध्यम से कटवाकर बेचा जा रहा है। मामले को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...