आदित्यपुर, जून 23 -- गम्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अमर प्रमाणिक उर्फ यमराज को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी क्षेत्र की प्रसिद्ध नीलाचल कंपनी में हुई डकैती मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 25/22 के तहत डकैती का मामला दर्ज था। वह कोर्ट और पुलिस से बचता फिर रहा था। सरायकेला जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधी कितना भी शातिर हो, कानून के हाथों से नहीं बच सकता।

हिंदी हिन...