पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित अटल स्मृति भवन में बुधवार को हिंदू सम्मेलन कर सामाजिक एकता और राष्ट्रवाद को सशक्त करने पर बल दिया गया। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति हुई जिसमें महिलाओं और लड़कियों की भी भागीदारी उल्लेखनीय रही। दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई। अतिथियों को धार्मिक ग्रंथ और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य संरक्षक सह पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल जी, पूज्य दीदी मां लाडली शरण, स्वामी सीताराम शरण, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी आदि ने मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने कहा...