पलामू, अप्रैल 12 -- नीलांबर-पीतांबरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर(लेस्लीगंज) प्रखंड मुख्यालय में 22 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय कस्बे के कोटखास गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में शनिवार को बैठक कर कार्य-योजना बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सत्येंद्र ने किया। इस बैठक में समस्त हिन्दू समाज की एकता, सस्कृति, धर्म रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और 22 को प्रस्तावित विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।पांकी के विधायक डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता के मुख्य संरक्षण में गठित आयोजन समिति में पंकज मिश्रा को अध्यक्ष जबकि आनंद कुमार को उपाध्यक्ष, चितरंजन कुमार एवं राहुल सोनी को सच...