पलामू, नवम्बर 15 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा ने स्वाधीनता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर में विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर फूल अर्पित किया। बाद में प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। विधायक ने इस क्रम में कहा कि जनजातीय महापुरुषों का स्वाधीनता संग्राम में बलिदान व योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रो राजकमल वर्मा, प्रोफेसर बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.