हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग में हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह और प्रांतीय संयुक्त मंत्री अनुराधा की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें नीलम दीक्षित अध्यक्ष, कामिनी वर्मा उपाध्यक्ष, नीलम वर्मा महामंत्री, ऋतु देवी उपाध्यक्ष, रुचि देवी कोषाध्यक्ष और ममता देवी को निर्विरोध आडीटर चुना गया। इन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.