दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की दरभंगा शाखा में सभी पदधारकों को उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए दोबारा कार्यकाल के लिए मनोनीत कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष नीलम बजाज ने बताया कि मारवाड़ी महिला समिति की नई टीम का गठन किया गया है। इस मौके पर कई कार्यक्रम भी हुए। पुराने वरिष्ठ सदस्यों को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि नियमित उपस्थिति वाले सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया। पुरानी टीम के सकारात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें पुन: कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है। दोबारा अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रीमती बजाज ने कहा कि इस बार समिति कई और बड़े कार्यो को अंजाम देगी। चंचल केडिया व लता खेतान को भी पुराना पद सौंपा गया। समारोह में मधु चौधरी, कंचन मनसरिया, नीलम चौधरी, सुलोचना केडिया, ...