रुडकी, फरवरी 6 -- मंगलौर। बहुउद्देशीय मंगलौर पूर्वी किसान सेवा सहकारी समिति के निर्वाचन क्षेत्र मुण्डलाना प्रथम की रिक्त हुई संचालक की सीट पर हुई नामांकन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी जसदीप कुमार ने नीलम पत्नी अमरजीत निवासी मुण्डलाना को निर्विरोध संचालक निर्वाचित घोषित किया है। निर्वाचन अधिकारी जसदीप कुमार ने बताया कि नवंबर में हुई चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचन क्षेत्र मुंडलाना प्रथम से निर्वाचित हुए संचालक सुरेशपाल का निधन होने के कारण रिक्त हुई सीट पर नामांकन प्रक्रिया में एक ही नामांकन नीलम पत्नी अमरजीत निवासी मुण्डलाना द्वारा दाखिल किया गया था, एक ही नामांकन दाखिल होने पर शुक्रवार को नीलम निवासी मुण्डलाना को निर्विरोध संचालक निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक अजय कुमार, चेयरमैन अवनीश सिंह, वाईस चेयरमैन सन्नी कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.