नीलम करवरिया कप के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण के लिए जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों की टीमों के अंतिम चयन को लेकर विभिन्न मैदानों पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। आयोजन सचिव सक्षम करवरिया ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी शिविर में भाग लेंगे। खिलाड़ियों की फिटनेस और स्किल के आधार पर ही अंतिम टीमों का चयन होगा। इलाहाबाद उत्तर व दक्षिण के संभावित खिलाड़ियों का शिविर डीएवी कॉलेज, कोरांव व मेजा का फोर्ड स्कूल, बारा का किशोरी लाल इंटर कॉलेज, करछना का ईश्वर शरण इंटर कॉलेज, इलाहाबाद पश्चिम का दौलत हुसैन इंटर कॉलेज, फूलपुर का चक हरिहरवन, झूंसी, प्रतापपुर का वर्मा क्लब, सोरांव का गंगा डिग्री कॉलेज तथा फाफामऊ का शिविर देव स्पोर्ट्स मैदान में लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.