नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो बेहद दुर्लभ हैं और उन्हें देखना भी कठिन होता है। इसी में से एक है केरल के नीलगिरी पहाड़ियों पर उगने वाला बैंगनी रंग का खूबसूरत फूल। इसकी सुंदरता को देखने लाखों लोग आते हैं और खास बात ये है कि ये फूल 12 साल में सिर्फ एक बार ही खिलता है। इस सुंदर फूल का नाम है नीलकुरिंजी, यह फूल दुनिया के असाधारण फूलों में से एक है। नीलकुरिंजी फूलों के खिलने से नीलगिरी की पहाड़ियां बैंगनी रंग की चादर ओढ़े जैसी दिखती हैं। केरल के पहाड़ों को आप देखेंगे तो वह गहरे हरे और नीले रंग के हैं लेकिन फूलों के खिलने के बाद सबकुछ बैंगनी दिखता है। यह फूल देखने में खूब सुंदर लगता है लेकिन अगर आपने इसे तोड़ा तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। नीलकुरिंजी फूल क्यों है इतना दुर्लभ नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैन्थिस कुन्थियाना) एक ऐसी ...