नीलगाय से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल
गढ़वा, जून 8 -- गढ़वा। कांडी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी किसान कामेश्वर चौधरी मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर गांव निवासी 52 वर्षीय कामेश्वर अपने खेत से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसी दौरान रास्ते में अचानक एक नीलगाय सड़क पर दौड़ते हुए आ गई। नीलगाय से टकराने से बचने के प्रयास में उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.