नीलगाय से टक्कर में बालबाल बचे कार सवार
जौनपुर, जून 6 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार को सुबह बिशुनपुर पुलगुजर गांव के समीप जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही कार की अचानक नीलगाय से टक्कर हो गई। कार में सवार दो लोग बालबाल बच गए। चालक को हल्की चोट लगी जबकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। धक्का लगने से घायल नीलगाय सड़क के किनारे काफी देर तक तड़पते हुए दम तोड़ दिया। उक्त कार अम्बेडकरनगर निवासी लखनऊ में तैनात डिप्टी कमिश्नर की बताई गई। कार से उनके छोटे भाई मनीष वर्मा एक सहयोगी के साथ गांव से जंघई जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। घायल व्यक्ति का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद सभी अपने गंतव्य को रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- नीलगाय से टक्कर में बाल-बाल बचे कार सवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.