रामपुर, दिसम्बर 25 -- सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में नीलगाय से टक्कर के बाद कारपेट से टकरा गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर जमीन पर लेटने के बाद नीलगाय उठकर भाग गई। हादसा स्वार रोड स्थित मुरसैना चौराहे के पास का है। आवारा पशु पूरे क्षेत्र में लगातार हादसों को अंजाम दे रहे हैं। सुबह जंगल की ओर से एक नीलगाय का झुंड स्वार रोड को पार कर रहा था। इस दौरान दौड़ते हुए एक नीलगाय सड़क पर जा रही कार से टकरा गई। हादसे के बाद नीलगाय जमीन पर गिर गई जबकि चालक नियंत्रण खोकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक मोहम्मद उमर समेत दो लोग घायल हो गए। इस दौरान आसपास के दर्जनों लोग दौड़कर आ गए। लोगों को आता देख जमीन पर पड़ी नीलगाय उठकर खेतों की ओर भाग गई। आवारा पशुओं से लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.