उन्नाव, नवम्बर 26 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज सफीपुर संपर्क मार्ग स्थित नई बस्ती गांव के पास मंगलवार रात नीलगाय से कार टकरा कर खंती में चले जाने के बाद आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार तीन युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। आग की लपटें देख तीनों कार से कूद कर जान बचाई। कार से कूदने में तीनों युवक जख्मी हो गए। कार पूरी तरह से जल कर राख हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा के बहार बाग मोहल्ला के रहने वाले मुख्तार अहमद मंगलवार सैय्यद बाग निवासी अमन व हैदराबाद कस्बा निवासी मोहसिन के साथ सफीपुर कस्बा शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात लौट रहे थे। तभी मियागंज सफीपुर संपर्क मार्ग पर नई बस्ती गांव के पास अचानक नीलगाय आ गया। जिससे कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.