बस्ती, अप्रैल 14 -- साऊंघाट। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के महुंआरी गांव के पास सोमवार को नीलगाय से टकरा कर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। क्षेत्र के भादी खुर्द गांव निवासी गुड्डू पुत्र शिवनरायन व टिल्लू पुत्र स्व. रमई पटेल चौराहे पर सिलेंडर लेने जा रहे थे। अभी ये दोनों युवक महुंआरी गांव के आगे बढ़े ही थे तभी अचानक नीलगाय इनकी बाइक में जा टकराई। जिससे दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- नीलगाय से टकराकर वृद्ध दंपत्ति घायल यह भी पढ़ें- नीलगाय से टकराकर वृद्ध दंपत्ति घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...