नीलगाय से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत
गौरीगंज, सितम्बर 14 -- संग्रामपुर। संवाददाता नीलगाय से टकराने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी अर्पित सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह अमेठी रेलवे स्टेशन से किसी को ट्रेन पर बैठा कर अमेठी-कालिकन मार्ग होते हुए बाइक से घर रामगढ़ जा रहे थे। जरौटा गांव के पास ईंट भट्ठा के नजदीक उनकी बाइक से एक नीलगाय टकरा गई। घटना में अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल अर्पित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.